Tuesday, November 3, 2026

फिगारो ऑलिव ऑयल ने अपनी मल्टीपर्पस ऑलिव ऑयल रेंज का विस्तार किया

भारत के सबसे जाने–माने ऑलिव ऑयल ब्रांड्स में से एक, ‘फिगारो मल्टीपर्पस ऑलिव ऑयल‘ (जो दुनिया की प्रमुख ऑलिव ऑयल कंपनी ‘डिओलिओ‘ का हिस्सा है) अपनी रेंज का विस्तार कर रहा है। नए पैक फॉर्मेट को इस तरह डिज़ाइन किया गया है कि उपभोक्ता अपनी अलग–अलग ज़रूरतों के हिसाब से इनका इस्तेमाल कर सकें।

‘डिओलिओ‘ (भारत) में मार्केटिंग और इनोवेशन की डायरेक्टर, सतरूपा मजूमदार ने कहा, “जैसे–जैसे उपभोक्ताओं की ज़रूरतें और खरीदारी की आदतें बदल रही हैं, हमारा पूरा ध्यान इस बात पर है कि ‘फिगारो मल्टीपर्पस ऑलिव ऑयल‘ हर तरह के इस्तेमाल और घरेलू ज़रूरतों के लिए आसानी से उपलब्ध हो। ये नए पैक फॉर्मेट हमारे ‘उपभोक्ता–केंद्रित‘ दृष्टिकोण को दर्शाते हैं। इससे परिवारों को अपनी ज़रूरत के हिसाब से सही विकल्प चुनने में मदद मिलेगी, जबकि ‘फिगारो मल्टीपर्पस ऑलिव ऑयल‘ की गुणवत्ता और उस पर लोगों का भरोसा पहले जैसा ही बना रहेगा। यह बदलाव हमारी उस प्रतिबद्धता को दिखाता है, जिसके ज़रिए हम भारत में अपनी मज़बूत विरासत को आगे बढ़ाते हुए, आज के उपभोक्ताओं के लिए भी इस ब्रांड को प्रासंगिक बनाए रखना चाहते हैं।“

इस विस्तार के तहत 250 एमएल और 500 एमएल की नई पीईटी बोतलें पेश की गई हैं, साथ ही 45 एमएल और 100 एमएल के पीईटी पैक को भी नए रूप में लाया गया है। ये नए विकल्प हर तरह के उपभोक्ताओं की ज़रूरतों को पूरा करते हैं—चाहे वे कम मात्रा में ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल करते हों या उनके घरों में इसकी खपत ज़्यादा हो।

चार दशकों से भी ज़्यादा समय से भारतीय घरों में मौजूद, ‘फिगारो मल्टीपर्पस ऑलिव ऑयल‘ ने पीढ़ियों से लोगों का भरोसा और पहचान हासिल की है। यह नई रेंज अपनी इसी विरासत को आगे बढ़ाती है, साथ ही आज के उपभोक्ताओं की ज़रूरतों और ब्रांड के साथ उनके जुड़ाव के हिसाब से खुद को ढालती है।

इन चारों पीईटी पैक में फिगारो की अपनी खास पहचान बरकरार रखी गई है। इन पर फिगारो का लोगो, ऑलिव (जैतून) और तेल की बूंद का ग्राफ़िक, तथा ‘फिगारो मल्टीपर्पस ऑलिव ऑयल‘ का विवरण प्रमुखता से दिया गया है। बोतल का डिज़ाइन ऐसा है कि इसे पकड़ना और इस्तेमाल करना आसान है, और इसमें लगा ‘फ्लिप–टॉप कैप‘ भी काफी सुविधाजनक है। इसके अलावा, पैक के साइड पैनल पर ‘जैतून का तेल‘ लिखा गया है, जो इसे भारतीय उपभोक्ताओं के लिए और भी ज़्यादा अपनापन देने वाला बनाता है।

‘फिगारो मल्टीपर्पस ऑलिव ऑयल‘ भारत में इस ब्रांड के सबसे तेज़ी से बिकने वाले उत्पादों में से एक है। इस विस्तार के साथ, उपभोक्ताओं के पास अब अलग–अलग तरह के पैक, साइज़ और कीमतों में इस उत्पाद को चुनने के ज़्यादा विकल्प मौजूद हैं। ये नए फॉर्मेट फिगारो के डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क के ज़रिए उपलब्ध होंगे, जिसमें जनरल ट्रेड, मॉडर्न रिटेल और ई–कॉमर्स शामिल हैं।

Recent Articles

Related Stories

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay on op - Ge the daily news in your inbox