Monday, June 29, 2026

30 जून से खुलेगा विनीत मोबाइल लिमिटेड का एसएमई आईपीओ, 34.13 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य

मल्टी-ब्रांड मोबाइल रिटेल कंपनी विनीत मोबाइल लिमिटेड अपना एसएमई आईपीओ (Initial Public Offering) 30 जून 2026 से निवेशकों के लिए खोलने जा रही है। कंपनी इस सार्वजनिक निर्गम के माध्यम से 34.13 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य लेकर चल रही है। यह इश्यू पूरी तरह फ्रेश इश्यू होगा, जिसके तहत 21.60 लाख इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। कंपनी ने आईपीओ के लिए ₹150 से ₹158 प्रति शेयर का प्राइस बैंड निर्धारित किया है। निवेशक न्यूनतम 800 शेयरों के एक लॉट के लिए आवेदन कर सकेंगे। यह इश्यू 2 जुलाई 2026 को बंद होगा तथा कंपनी के शेयर एनएसई एसएमई प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध किए जाएंगे। इस इश्यू के बुक रनिंग लीड मैनेजर कम्फर्ट सिक्योरिटीज लिमिटेड तथा रजिस्ट्रार बिगशेयर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड हैं।
गुजरात के सूरत मुख्यालय वाली विनीत मोबाइल लिमिटेड की स्थापना वर्ष 2011 में हुई थी। वर्तमान प्रबंधन के नेतृत्व में वर्ष 2020 के बाद कंपनी ने तेज़ी से विस्तार करते हुए सूरत (गुजरात) और जयपुर (राजस्थान) में 35 कंपनी-स्वामित्व एवं कंपनी-संचालित (COCO) रिटेल स्टोर्स का नेटवर्क विकसित किया है। कंपनी अपने स्टोर्स पर एप्पल, सैमसंग, वनप्लस, वीवो, ओप्पो, शाओमी, रियलमी, मोटरोला और गूगल पिक्सल जैसे प्रमुख ब्रांडों के स्मार्टफोन उपलब्ध कराती है। इसके साथ ही मोबाइल एक्सेसरीज, टैबलेट, डेटा कार्ड, चार्जर, ईयरफोन, पावर बैंक, स्क्रीन गार्ड और मोबाइल कवर जैसे उत्पाद भी ग्राहकों को एक ही स्थान पर उपलब्ध कराए जाते हैं।
कंपनी के प्रमोटर, चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक विनीत जालान को मोबाइल रिटेल उद्योग में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्कृष्ट बिक्री प्रदर्शन के लिए कंपनी को ओप्पो, रियलमी, वीवो सहित कई प्रमुख मोबाइल ब्रांडों द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।

Recent Articles

Related Stories

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay on op - Ge the daily news in your inbox