Tuesday, June 30, 2026

एचडीएफसी बैंक के निदेशक मंडल ने राजीव कुमार को अपना नया चेयरमैन नियुक्त किया

एचडीएफसी बैंक के निदेशक मंडल ने सोमवार को पूर्व वित्त सचिव राजीव कुमार को अपना नया चेयरमैन नियुक्त किया है। बैंक ने नियामकीय सूचना में यह जानकारी दी। उसने बताया कि बोर्ड ने राजीव कुमार को चार साल के लिए बैंक का इंडिपेंडेंट डायरेक्‍टर नियुक्त करने को मंजूरी दी है। यह नियुक्ति 30 जून, 2026 से प्रभावी होगी।
 
बैंक ने कहा कि उनकी नियुक्ति भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मंजूरी मिलने पर निर्भर है। केंद्रीय बैंक से मंजूरी मिलने के बाद कुमार को तीन साल के लिए बैंक का अंशकालिक चेयरमैन नियुक्त किया जाएगा। यह नियुक्ति आरबीआई की मंजूरी वाली तारीख से लागू होगी।
 
बैंक ने कहा है कि वित्तीय सेवा विभाग (2017-2020) के सचिव के तौर पर कुमार ने ऐसे समय पद संभाला था जब सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक कई चुनौतियों से जूझ रहे थे। इनमें बड़ी मात्रा में बिना पहचान वाली गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां (एनपीए), पूंजी की कमी, इक्विटी और कर्ज का गलत इस्तेमाल जैसे मुद्दे थे।

इसमें कहा गया है कि ठोस नीति और उसके अमल के जरिये कुमार ने बैंक के बही-खातों को साफ-सुथरा और मजबूत बनाने का काम किया। उन्होंने एनपीए की साफ-साफ पहचान और उनके लिए प्रावधान को जरूरी बनाया। इनसॉल्‍वेंसी एंड बैंक्रप्‍सी कोड (आईबीसी) के तहत कर्ज लेने वालों की जवाबदेही तय की।

Recent Articles

Related Stories

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay on op - Ge the daily news in your inbox