Monday, May 4, 2026

उत्तराखंड के चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने दिया अवार्ड

मरीजों को बेहतर सुविधा एवं अनुभव देने के लिए जयपुर के रुक्मणी  बिरला हॉस्पिटल को “एक्सीलेंस इन पेशेंट एक्सपीरियंस एंड सैटिस्फेक्शन” अवार्ड मिला है। दिल्ली में आयोजित नेशनल हेल्थकेयर एक्सीलेंस अवॉर्ड्स में उत्तराखंड के चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने जयपुर यूनिट हेड अनुभव सुखवानी को अवार्ड देकर सम्मानित किया। इस दौरान मंत्री धन सिंह रावत ने अस्पताल द्वारा मरीजों को मुहैया कराई जा रही विश्वस्तरीय सुविधाओं को सराहा।

इस अवसर पर यूनिट हेड अनुभव सुख्वानी ने कहा कि अवार्ड फंक्शन में एक्सीलेंस इन पेशेंट एक्सपीरियंस एंड सैटिस्फेक्शन कैटेगिरी में अवार्ड मिला है। यह अवार्ड अस्पताल के द्वारा बेहतर सुविधाएं प्रदान करने और मरीजों को अच्छा अनुभव प्रदान करने की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है। अस्पताल के स्टाफ की कुशलता, पेशेंट-केयर टीम, उच्च-तकनीकी उपकरण, साफ-सफाई और सुरक्षा मानकों का पालन जैसे कई मानकों पर रुक्मणी बिरला हॉस्पिटल को खरा माना गया।

Recent Articles

Related Stories

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay on op - Ge the daily news in your inbox