Wednesday, April 22, 2026

कोटा में 12 अगस्त 2023 को आई स्टार्ट-आईडीयाथॉन का आयोजन

कोटा 12 अगस्त 2023 को आई स्टार्ट-आईडीयाथॉन के लिए तैयार हो रहा है। कोटा, आईस्टार्ट, सूचना प्रोद्योगिकी एंवम संचार विभाग ¼DOIT& C½] राजस्थान, अपने इनक्यूबेटेड स्टार्टअप (Incubated Startup) कोडविद्या, स्टेडी बेस और टींकरली के सहयोग से 12 अगस्त को रिलायबल इंस्टीट्यूट इद्रप्रस्थ औद्योगिक क्षेत्र, के सभागार में पहली बार आईस्टार्ट- आईडीयाथॉन (Istart Ideathon) का आयोजन कर रहा है।

कार्यक्रम सुबह 9.15 बजे से शुरू होगा और श्री ओ.पी. बूनकर कलेक्टर, कोटा एवं प्रसन्न कुमार खमेसरा, आई.जी., कोटा मुख्य अतिथि होगे। जिसके बाद युवा उद्यमी, छात्र अपने विचारो की प्रस्तुति देगे और पुरस्कारो का वितरण किया जाऐगा। साथ ही संभाग स्तर पर चलाये जा रहे आईस्टार्ट लॉच पैड का विवरण दिया जायेगा।

इस इवेंट पर बच्चों का अभूतपूर्व उत्साह मिला। आईस्टार्ट आईडीयाथॉन को कोटा सम्भाग के स्कूल व कॉलेजों की 450 से अधिक टीमों के पंजीकरण प्राप्त हुये। यह कार्यक्रम छात्रों के लिए अपनी उघमशीलता कौशल व रचनात्मक विचारों को दिखाने का एक शानदार अवसर है। आईडीयाथॉन के दौरान चयनित टीमे निर्णायकों के प्रतिष्ठित पैनल के सामने अपने विचार प्रस्तुत करेगी। सर्वश्रेष्ठ विचारकों को 8,40,000/-रूपये का नकद पुरस्कार मिलेगा। इस कार्यक्रम में अधिकारीगण, बिजनेश लीडर, स्टार्टअप संस्थापक, स्कूल, कॉलेज संस्थापक व अन्य प्रबुधजन भाग लेगे।

यह आयोजन कोटा के युवाओं के बीच नवाचार व उद्यमिता को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम है। यह छात्रों के लिये अपनी प्रतिभा दिखाने व अनुभवी पेशेवरों से सीखने का एक अवसर है।

Recent Articles

Related Stories

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay on op - Ge the daily news in your inbox