आईस्टार्ट(iSTART), सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग
(DoIT&C), राजस्थान, राज्य के प्रमुख स्टार्प्स टिंकरली, स्टडीबेस, और कोडविद्या के
सहयोग से 19 अगस्त को जे.आई.ई.टी (J.I.E.T) कॉलेज सभागार में पहली बार आईस्टार्ट-
आइडियाथॉन (iStart-Ideathon) का आयोजन करने जा रहा है|
कार्यक्रम सुबह 9:00 बजे से शुरू होगा और राज्य से विभिन्न अधिकारी, बिजनेस लीडर,
स्टार्ट-अप संस्थापक, स्कूल-कॉलेज लीडर और समर्पित सलाहकार आदि अतिथिगण कार्यक्रम
का उद्घाटन करेंगे, जिसके बाद युवा एंटरप्रेन्योर पिच प्रस्तुति, ब्रेनस्टोर्मिंग टॉक शो और
पुरस्कार वितरण किया जायेगा और आईस्टार्ट लॉन्च पैड का विवरण भी दिया जाएगा।
आइस्टार्ट आइडियाथॉन पर विधार्थियों की प्रतिक्रिया बेहद अद्भुत रही , जिसमें जोधपुर
संभाग से 500 से भी अधिक प्रतिभागियों का पंजीकरण प्राप्त हो चुका है। इस प्रतियोगिता
में कक्षा 6 से 12 तक के छात्र और कॉलेज/विश्वविद्यालय के छात्र पंजीकरण कर सकते हैं।
सरकार द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम विधार्थियों के लिए अपने विचार-विमर्श साझा करने
और प्रोब्लेम सॉल्विंग स्किल्स को सीखने का एक शानदार अवसर प्रदान करेगा।
आइडियाथॉन के दौरान, प्रतिभागी एक प्रतिष्ठित पैनल के सामने अपने आइडियास व
बिज़्नेस प्लान प्रस्तुत करेंगे। राज्य भर में सर्वश्रेष्ठ टीमों को 8,40,000 रुपये तक का नकद
पुरस्कार प्राप्त होगा। यह योजना जोधपुर के युवाओं के बीच नवाचार और उद्यमिता को
प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह छात्रों के लिए उनकी प्रतिभा का
प्रदर्शन करने और अनुभवी पेशेवरों से सीखने का एक अवसर प्रदान भी करता है।
आइडियाथॉन मे भाग लेने की अंतिम तिथि 14-अगस्त है, अधिक जानकारी के लिए या
आवेदन करने के लिए https://ideathonrajasthan.in/jodhpur/ पर जाएं ।