Tuesday, June 30, 2026

होली के अवसर पर फैबइंडिया की नयी पेशकश “द कलर्स ऑफ़ व्हाइट”

होली के लुक को बेहद खुबसूरत बनाने के लिये फैब इंडिया ने द कलर्स ऑफ व्हाइट की पेशकश की है। होली की शुरूआत सफेद पहनावे के साथ होती है। एक खाली पन्ना, जिस पर ये त्यौहारी रंग अपनी छाप छोड़ते है। इसी को देखने हुऐ होली के अवसर पर फैब इंडिया ने द कलर्स ऑफ व्हाइट उत्पादों की श्रृंखला को  बाजार में उतारा है।

फैबइंडिया  ने  होली के अवसर  पर द कलर्स ऑफ़ व्हाइट पेशकश के तहत जिन उत्पादों को बाजार में उतारा है उनमे रेड कॉटन सिल्क डबु प्रिंटेड दुपट्टा, ऑफ-व्हाईट कॉटन प्रिंटेड लॉन्ग कुर्ता, मैटल ओपनेबल बैंगल, मैटल डैंगलर ईयररिंग्स, व्हाईट कॉटन चिकनकारी 2पीस मिडी ड्रैस, व्हाईट कॉटन पिनटक्स लॉन्ग कुर्ता, अवनी मस्टर्ड कॉटन ब्लेंड रेगुलर फिट कुर्ता दुपट्टा सेट, व्हाईट कॉटन लॉन्ग कुर्ता इत्यादि शामिल है।

रेड कॉटन सिल्क डबु प्रिंटेड दुपट्टा – पारम्परिक डबु प्रिंट वाले इस कॉटन सिल्क दुपट्टा के साथ अपने होली के लुक को भव्य बनाइए। इसका खूबसूरत लाल रंग दिन भर आराम के साथ त्योहार के आकर्षण को कई गुना बढ़ा देगा। आप इसे क्लासिक कुर्ता या फ्यूज़न वियर के साथ पहन सकती हैं। इसका आकर्षक हैण्ड-ब्लॉक पैटर्न और सॉफ्ट टेक्सचर आपके फेस्टिव लुक को बेहद भव्य बना देगा।

ऑफ-व्हाईट कॉटन प्रिंटेड लॉन्ग कुर्ता– यह ऑफ-व्हाईट कॉटन प्रिंटेड लॉन्ग कुर्ता आराम और स्टाइल का बेहतरीन संयोजन है। इसका नाज़ुक प्रिंट इसे आकर्षक बनाता है, वहीं ब्रीदेबल कॉटन फैब्रिक के चलते आप होली के पूरे दिन आरामदायक महसूस करेंगी। इसे आप कलरफुल सलवार या स्लिम फिट पैंट्स के साथ पहन सकती हैं। इसके साथ पहनें स्टेटमेन्ट सिल्वर एक्सेसरी और अपने फेस्टिव लुक को भव्यता का अहसास दें।

मैटल ओपनेबल बैंगल– खूबसूरती से डिज़ाइन किया गया मैटल का यह ओपनेबल बैंगल परम्परा और आधुनिकता का बेहतरीन संयोजन है। इसका एंटीक फिनिश और खूबसूरत कारीगरी इसे बेहद खास बना देते हैं, आप इसे स्टेटमेन्ट पीस की तरह पहन सकती हैं। यह आसानी से खुल जाता है और बेहतरीन फिट देता है, साथ ही यह आपके होली के परिधान के साथ खूब जंचेगा। इसे वाइब्रेन्ट कुर्ता या चिकनकारी आउटफिट के साथ पहनिए और होली के जश्न को खास बना लीजिए।

मैटल डैंगलर ईयररिंग्स– ये खूबसूरत सिल्वर डैंगलर्स आपके होली लुक में चार-चांद लगा देंगे। इसकी आकर्षक फ्लोरल डीटेलिंग और लाईटवेट डिज़ाइन इसे दिन भर के लिए परफेक्ट बनाता है, साथ ही फिश-हुक क्लोज़र के साथ आप सुबह से लेकर शाम तक दिन भर आराम से पहन सकती हैं।

व्हाईट कॉटन चिकनकारी 2पीस मिडी ड्रैस– इस होली आप आधुनिक लुक में सजना चाहती हैं, तो पहनें कढ़ाई वाली मिडी ड्रैस जो परम्परा के साथ-साथ आधुनिकता और आराम का भी संयोजन है। इसकी कोमल चिकनकारी, आकर्षक फिट-एण्ड-फ्लेयर और कोहनी तक की बाजुएं, इसे होली के जश्न के लिए बेहतरीन विकल्प बनाती हैं, फिर चाहे आप इंडोर रहने वाली हैं या आउटडोर रहकर त्योहर का जश्न मनाना चाहती हैं।

व्हाईट कॉटन पिनटक्स लॉन्ग कुर्ता– यह कुर्ता परम्परा और भव्यता का बेहतरीन संयोजन है। पिनटक डीटेलिंग इस क्लासिक सिलहूट को बेहद आकर्षक बना देती है। वहीं ब्रीदेबल कॉटन फैब्रिक के चलते आप इसे दिन भर आसानी से पहन सकती हैं। आप इसे चूड़ीदार के साथ पहन कर पारम्परिक लुक पा सकती हैं या लिनेन पैंट्स क साथ रिलेक्स लुक पा सकती हैं। यह होली के त्योहार के लिए एकदम परफेक्ट है।

अवनी मस्टर्ड कॉटन ब्लेंड रेगुलर फिट कुर्ता दुपट्टा सेट– इस मस्टर्ड कॉटन ब्लेंड कुर्ता और दुपट्टा सेट के साथ अपने होली के जश्न को आकर्षक बना लीजिए, जो भव्य होने के साथ-साथ आरामदायक भी है। इसका ब्रीदेबल फैब्रिक इसे आरामदायक बनाता है, वहीं आकर्षक रंग और प्रिंटेड दुपट्टा इसे त्योहार के लिए वाइब्रेंट टच देते हैं। सिल्वर ज्वैलरी और पारम्परिक जूती के साथ अपने लुक को कम्पलीट कीजिए और होली का जश्न मनाने के लिए तैयार हो जाइए।

व्हाईट कॉटन लॉन्ग कुर्ता – कॉटन का यह लॉन्ग कुर्ता अपने ब्रीदेबल फैब्रिक के साथ आकर्षक और आरामदायक है। इसका क्लासिक डिज़ाइन रिलेक्सिंग होने के साथ देखने में भी बेहतरीन लगता है, यह दिन के जश्न के लिए परफेक्ट है। लाईटवेट कॉटन से बने इस कुर्ते को आप दिन भर आराम से पहन सकते हैं। इसे चूड़ीदार या लिनेन पैंट्स के साथ पहनिए और अपने फेस्टिव लुक को आकर्षक बना लीजिए।.

ब्राउन लैदर चप्पल– हाथ से बने इस ब्राउन लैदर चप्पल के साथ अपने होली लुक को कम्पलीट कीजिए जो आरामदायक और स्टाइलिश है। अपने रिच लैदर फिनिश और मिनिमल डीटेलिंग के चलते यह पारम्परिक और फ्यूज़न आउटफिट्स पर खूब जंचती है। साथ ही इसके मजबूत सोल एवं स्लिप-ऑन डिज़ाइन के चलते आप दिन भर आराम से इसे पहने रख सकते हैं। आप इसे कुर्ता, लिनेन ट्राउज़र या कैज़ुअल एथनिक वियर के साथ पहन सकते हैं।

Recent Articles

Related Stories

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay on op - Ge the daily news in your inbox