भारत में महिला हॉकी प्रगति एवं पहचान के नए एवं उत्साहजनक दौर से गुजर रही है, जहां महिला खिलाड़ियों की शानदार प्रतिभा एवं क्षमता देखने को मिली है। 2024-25 सीजन में पहले सत्र के साथ नेशनल वीमेंस हॉकी लीग की शुरुआत ऐसी ही एक पहल है, जिसने अगली पीढ़ी की उभरती खिलाड़ियों को एक प्रतिस्पर्धी मंच प्रदान किया है।
महिला सशक्तीकरण को समर्थन देने की अपनी प्रतिबद्धता के तहत कोका कोला इंडिया और इसके फाउंडेशन ने अपने व्यापक कैंपेन ‘हैशटैग शी द डिफरेंस’ (#SheTheDifference) के अंतर्गत हॉकी इंडिया के साथ साझेदारी की है। इस कैंपेन के माध्यम से पूरी वैल्यू चेन में महिलाओं को समर्थन प्रदान किया जाता है और उनके जीवनस्तर को ऊपर उठाने का प्रयास किया जाता है। कोका कोला इंडिया के फाउंडेशन आनंदना के नेतृत्व में यह गठजोड़ नई पीढ़ी की महिला एथलीट्स को प्रशिक्षण, प्रतिस्पर्धा एवं प्रगति के लिए जरूरी संसाधन एवं समर्थन प्रदान करते हुए महिला हॉकी में सफल भविष्य की राह खोलने के लिए समर्पित है।
कोका कोला इंडिया भारत में महिला हॉकी के विकास में योगदान दे रही है, जिसमे बेहतर प्रशिक्षण के लिए व्यापक कोचिंग सपोर्ट, कुछ महत्वपूर्ण कौशल के लिए विशेष प्रशिक्षण, मानसिक एवं मनोवैज्ञानिक कल्याण पर भी जोर, खेल के लिए तैयारी को बेहतर बनाने के लिए प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन एवं महिला हॉकी में उभरती प्रतिभाओं के लिए बना रहे रास्ता महिला हॉकी इत्यादि शामिल है।