Friday, June 26, 2026

बिरला कॉर्पोरेशन लिमिटेड, चंदेरिया ने विश्व पर्यावरण दिवस – 2025 मनाया

विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष मे बिरला कॉर्पोरेशन लिमिटेड, चंदेरिया द्वारा पर्यावरण सरंक्षण के प्रति जागरूकता एवं सरंक्षण को बढ़ावा देने हेतु इस वर्ष की थीम “वैश्विक स्तर पर प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करना”को आधार मानते हुए विभिन्न कार्यक्रमों एवं प्रतियोगिताओ को आयोजित कर पर्यावरण सरंक्षण सप्ताह मनाया गया I इसी क्रम मे पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए स्कूल के बच्चो के लिए वाद विवाद एवं पोस्टर प्रतियोगिता, महिलाओ एवं कारखाने मे कार्य करने वाले सभी कर्मचारियों के लिए कविता एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया I बिरला सीमेंट वर्क्स, चंदेरिया सीमेंट वर्क्स एवं माइंस कैंटीन मे श्रमिकों के लिए पर्यावरण प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया I

मुख्य समारोह मे संस्थान प्रमुख श्री देवेश कुमार मिश्रा, कंपनी के अधिकारी आर.सी. झँवर, के.के. पाण्डे मुकेश देपुरा, प्रबोध जेम्स, सत्यदेव व्यास, काशीकांत सिंह, गोपाल कीर, बालेंदु गौड़, कौशिक सवानी, थॉमस चेरियन, विनोद पालीवाल एवं पर्यावरण विभाग के अधिकारियो द्वारा वृक्षारोपण किया गया तथा पर्यावरण को अधिक हरा भरा बनाने के लिए इस वर्ष कई हजार वृक्षों को लगाने का संकल्प लिया I कम्पनी के क्लब हॉल में पर्यावरण तथा जलवायु परिवर्तन के बारे में सभी को विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी साथ ही पृथ्वी को प्लास्टिक से होने वाले प्रदूषण एवं खतरों के बारे में भी बताया गया इसके उपरांत पर्यावरण सरक्षंण हेतु शपथ दिलवाई गई एवं बिरला शिक्षा केंद्र स्कूल के छात्रों एवं पॉवर प्लांट टीम द्वारा नाटिका की प्रस्तुति दि गई एवं पुरस्कार वितरण का आयोजन किया गया, जिसमे सभी ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया I

Recent Articles

Related Stories

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay on op - Ge the daily news in your inbox