Wednesday, April 22, 2026

जारो इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मैनेजमेंट एंड रिसर्च लिमिटेड में एंकर इन्वेस्टर्स ने किया 135 करोड़ रुपये का निवेश

जारो इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मैनेजमेंट एंड रिसर्च लिमिटेड ने अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम से पहले एंकर इन्वेस्टर्स से 135 करोड़ रुपये का निवेश प्राप्त किया है, कंपनी ने सोमवार, 22 सितंबर, 2025 को एंकर इन्वेस्टर्स को 890 रुपये प्रति शेयर की दर से 15,16,853 इक्विटी शेयर आवंटित करने की जानकारी दी।

कंपनी के प्रमुख एंकर इन्वेस्टर्स में व्हाइटओक कैपिटल, 360 वन, सोसाइटी जनरल, एल.सी. फ़ारोस, सिंगुलैरिटी इक्विटी, एबक्कस, शुभकम वेंचर्स, आईटीआई म्यूचुअल फंड, यूनिवर्सल सैम्पो, वाइनी ग्रोथ फंड, सिटी ग्रुप ग्लोबल मार्केट्स और नोमुरा सिंगापुर शामिल हैं।

नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट लिमिटेड, मोतीलाल ओसवाल इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स लिमिटेड और सिस्टमैटिक्स कॉर्पोरेट सर्विसेज लिमिटेड इस ऑफर के बुक-रनिंग लीड मैनेजर हैं, जबकि बिगशेयर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड को इस ऑफर का रजिस्ट्रार बनाया गया है।

Recent Articles

Related Stories

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay on op - Ge the daily news in your inbox