Thursday, March 12, 2026

एक्मे फिनट्रेड लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2026 के 9 महीनों के दौरान कर पश्चात् लाभ में 16.98 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की

एक्मे फिनट्रेड (इंडिया) लिमिटेड (AFIL) ने 31 दिसंबर 2025 को खत्म हुई तिमाही में शुद्ध लाभ में 16.35 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है, जो 10.39 करोड़ रुपए रहा, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 8.93 करोड़ रुपए था। ऐसा वाहन ऋण के अधिक वितरण की वजह से हुआ है।

वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही: इस तिमाही में सकल ब्याज आय 38.26 प्रतिशत बढ़कर 37.26 करोड़ रुपए हो गई, जबकि पिछले साल इसी समय में यह 26.95 रुपए करोड़ थी। कंपनी की शुद्ध ब्याज आय पिछली तिमाही के मुकाबले 17.49 प्रतिशत बढ़कर 21.36 करोड़ रुपए हो गई।

मार्च 2025 के मुकाबले वित्त वर्ष 2026 के 9 महीनों में एयूएम 39.44 प्रतिशत बढ़कर 244.01 करोड़ रुपए हो गया। कुल एयूएम 862.62 करोड़ रुपए है, जो पिछले साल इसी समय के 524.13 करोड़ रुपए से 64.58 प्रतिशत ज्यादा है।

31 दिसंबर 2025 को खत्म हुए नौ महीनों के लिए शुद्ध लाभ 16.98 प्रतिशत बढ़कर 30.05 करोड़ रुपए रुपये हो गया, जबकि पिछले साल इसी समय में यह 25.69 करोड़ रुपए था।

इन वित्तीय नतीजों पर एक्मे फिनट्रेड के सीईओ श्री आकाश जैन ने कहा, ’’ग्रामीण और अर्ध-शहरी बाजारों में व्हीकल और एसएमई/लैप सेगमेंट में लोन की अच्छी मांग की वजह से हमारे एयूएम में लगातार बढ़ोतरी हुई है। इन बाजारों में हमारी अच्छी पकड़ व गहरी समझ ने हमें इन इलाकों के ग्राहकों हेतु पेशकशों के ज़रिए मांग को अच्छे से पूरा करने में मदद की है। हमने हाल ही में गोल्ड लोन कारोबार और जीवन बीमा उत्पादों में कदम रखा है, जिससे आगे चलकर हमारे बिज़नेस को और मज़बूती मिलने की उम्मीद है। भारत सरकार कर्ज के लिए एक ऐसे भरोसेमंद, स्थिर और वैकल्पिक पहुंच को प्रोत्साहन दे रही है जो बैंकों के अलावा हो। पूंजी के रूप में पर्याप्त नकदी और संपत्ति की मजबूत क्वालिटी के साथ हम बहुत अच्छी स्थिति में हैं और निश्चित रूप से आगामी तिमाहियों में टियर-2 व टियर-3 बाजारों में हम बड़े पैमाने पर ऋण उपलब्ध कराएंगे क्योंकि वहां मौजूद संभावनाओं का अब तक ज्यादा लाभ नहीं उठाया जा सका है।’’

Recent Articles

Related Stories

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay on op - Ge the daily news in your inbox