Tuesday, May 12, 2026

भविष्य को ध्यान में रखकर एचपी ने भारत में पेश किए 20 से ज्यादा प्रोडक्ट्स एवं सॉल्यूशंस

एचपी इंडिया ने आज भारत में टेक्नोलॉजी की बदलती जरूरतों को ध्यान में रखते हुए पर्सनल सिस्टमप्रिंट एवं वर्कफोर्स सॉल्यूशंस से जुड़े 20 से ज्यादा नए प्रोडक्ट्स एवं सॉल्यूशंस पेश किए। इनमें छात्रों एवं क्रिएटर्स से लेकर प्रोफेशनल्स एवं एंटरप्राइजेज तक की जरूरतों को ध्यान में रखा गया है। इस पोर्टफोलिया के साथ ही एचपी ने इंडिया-फर्स्ट ओमनीपैड 12 के माध्यम से नई कैटेगरी में भी कदम रखा है। इसकी मदद से छात्रों और फर्स्ट टाइम यूजर्स को पीसी जैसी प्रोडक्टिविटी के साथ टेबलेट की फ्लेक्सिबिलिटी मिलेगी। इसी तरह एचपी इलाइटबोर्ड जी1ए नेक्स्ट जेन एआई पीसी दुनिया का पहला एवं एकमात्र एआई कीबोर्ड पीसी हैजिसे मॉडर्न वर्कप्लेस के लिए ज्यादा पावरफुलपोर्टेबल एवं आसान कंप्यूटिंग के लिए बनाया गया है।

एचपी इंडियाश्रीलंका एंड बांग्लादेश की सीनियर वाइस प्रेसिडेंट एवं मैनेजिंग डायरेक्टर इप्सिता दासगुप्ता ने कहा, ‘भारत के विकास के सफर में टेक्नोलॉजी इस बात का जरूरी एवं आंतरिक हिस्सा बनकर सामने आई है कि लोग कैसे सीखेंगेकमाएंगे और क्रिएट करेंगे। अगर आप देश में टेक्नोलॉजी एडॉप्शन को देखें तो यह इसे प्रभावी तरीके से प्रयोग करने के लिए आत्मविश्वास एवं कौशल देने से जुड़ा मामला है। फिर बात चाहे पढ़ने के लिए टेक्नोलॉजी का प्रयोग कर रहे छात्र की बात होज्यादा से ज्यादा ग्राहकों तक पहुंचने की कोशिश कर रहे कारोबारी की बात हो या काम के बदलते माहौल में ढलने की कोशिश कर रहे किसी कर्मचारी की बात हो। एडॉप्शन के इस सफर में हमारा फोकस ऐसी टेक्नोलॉजी प्रदान करते हुए सार्थक भूमिका निभाना हैजिससे रोजाना के विकास एवं विश्वास को सपोर्ट किया जा सके। इस लॉन्चिंग के साथ हम पीसीप्रिंटर और एचपी सॉल्यूशंस के साथ ज्यादा कनेक्टेड एक्सपीरियंस देने के लिए तैयार हैं। इन्हें यूजर्स की बड़ी रेंज को सपोर्ट करने और रियल-वर्ल्ड यूज केसेज को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।

एचपी इंडिया में पर्सनल सिस्टम्स के सीनियर डायरेक्टर विनीत गेहानी ने कहा, ‘जिस तरह से लोगों के काम करने का तरीका बदल रहा है, उसमें ज्यादा फ्लेक्सिबल, इंटेलीजेंट एवं कनेक्टेड एक्सपीरियंस की ओर स्पष्ट झुकाव दिखा है। नई कैटेगरी में एचपी के कदम रखने और हमारे एआई पोर्टफोलियो के विस्तार के साथ हम ऐसे सॉल्यूशंस बनाने पर फोकस कर रहे हैं, जिन्हें भविष्य के काम को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। साथ ही हम भारत में यूजर्स की विविध जरूरतों को भी ध्यान में रख रहे है1’

एचपी इंडिया के सीनियर डायरेक्टर – एचपी सॉल्यूशंस, संजीव पाठक ने कहा, “भारत में सभी उद्योगों में एआई और टेक्नोलॉजी पर आधारित वर्कफ्लो तेजी से बढ़ रहा है और एआई में ट्रेंड इंजीनियरों, डिजाइनरों, डेवलपर्स और एआई-इनेबल्ड एंटरप्राइज की मांग भी तेजी से बढ़ी है। अपने नए एचपी सॉल्यूशंस के साथ हम एडवांस्ड वर्कलोड और एआई एट द एज के लिए हाई-परफॉर्मेंस एक्सपीरियंस दे रहे हैं। इससे संगठनों को आधुनिक बनने, आगे बढ़ने और फ्यूचर ऑफ वर्क की ओर पूरे भरोसे के साथ कदम बढ़ाने में मदद मिल रही है।”

Recent Articles

Related Stories

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay on op - Ge the daily news in your inbox