Tuesday, September 15, 2026

भंवरी देवी केस से प्रेरित वेब-सीरीज़ “भैरवी” ने रिलीज़ होते ही उस बदनाम मर्डर केस की यादें ताज़ा कर दीं।

एक गोली, एक धोखा, और एक औरत जो मर कर भी मरी नहीं। भारत के पहले क्षेत्रिय भाषाओं के ओटीटी प्लेटफॉर्म, स्टेज (STAGE), की सबसे ज़्यादा तालियां बटोरने वाली राजस्थानी सीरीज़ “भैरवी” जब सीज़न 2 के साथ लौटी, तो दर्शकों ने इसे सिर्फ देखा नहीं, बल्कि अच्छे से जिया। रिलीज़ के महज़ दस दिनों के भीतर सिरीज़ ने 28 लाख से ज़्यादा व्यूज़़ बटोर लिए हैं, और यह आंकड़ा हर दिन के साथ और तेज़ हो रहा है।

जब भैरवी लौटी, तो सिर्फ बदला नहीं, इंसाफ की गूंज लौटी

सीज़न 1 के आखिरी सीन में भैरवी को माथे पर गोली लगते देख हर दर्शक की सांस अटक गई थी। महीनों के इंतज़ार के बाद जब सीज़न 2 में भैरवी घूंघट उठाकर अपने ही गुनहगार प्रताप के सामने खड़ी होती है, तो वो पल थिएटर जैसा असर छोड़ता है,  गुस्सा, दर्द, और वो सुकून जो सिर्फ बदले की आग में मिलता है। यही वो पल था जिसने दर्शकों को स्क्रीन से बांध दिया, और आंकड़े इसकी गवाही खुद दे रहे हैं।

चर्चित घटना पर आधारित सीरीज़

भैरवी, राजस्थान की सच्ची व चर्चित घटना पर आधारित सीरीज़ है। दर्शकों के बीच ये सीरीज़ इसलिए वायरल हुई क्योंकि में इस घटना ने राजस्थान के साथ-साथ पूरे देश में तहलका मचा दिया था। ज्ञात हो कि इस चर्चित घटना ने राजनीतिक जगत में उथल-पुथल मचा दी थी।

बोली में कही गई बात, सीधे दिल में उतरी

स्टेज (STAGE), हमेशा से यह मानता आया है कि सबसे गहरी चोट वही कहानी करती है जो अपनी माटी की भाषा में कही जाए। “भैरवी 2” इस भरोसे की सबसे बड़ी मिसाल बनकर सामने आई है। एक ऐसी औरत की कहानी जिसने अन्याय सहा, लेकिन हारी नहीं, टूटी नहीं, और आखिरकार लौटकर हिसाब बराबर करने निकली। राजस्थानी बोली की ठसक और भैरवी के किरदार की तड़प। इन दोनों ने मिलकर एक ऐसा असर बनाया जिसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है, पर आंकड़े साफ बोलते हैं, मात्र 10 दिन में 28 लाख व्यूज़।

स्टेज (STAGE) के चीफ कंटेंट ऑफिसर सह को-फाउंडर प्रवीण सिंघल ने इस मौके पर कहा, “भैरवी की कहानी सिर्फ एक किरदार की नहीं है, यह हर उस औरत की चीख है जिसे दुनिया ने कमज़ोर समझने की गलती की। सीज़न 1 ने भरोसा बनाया था, सीज़न 2 ने उस भरोसे को आग में तपाकर फौलाद बना दिया। 28 लाख व्यूज़ सिर्फ एक नंबर नहीं, यह उस भाषा की ताकत है जो हमारे दर्शकों की अपनी है। स्टेज (STAGE) ऐसी ही कहानियां लाता रहेगा, जो बोली में कही जाएं और दिल तक पहुंचें।”

सोशल मीडिया पर भी मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया

रिलीज़ के बाद से सोशल मीडिया पर दर्शक ‘भैरवी 2’ की कहानी, किरदारों और वास्तविक राजस्थानी परिवेश की सराहना कर रहे हैं। रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जुड़े पात्रों और हल्के-फुल्के हास्य ने इस सीरीज़ को परिवार के साथ देखे जाने वाले मनोरंजन के रूप में पहचान दिलाई है।

Recent Articles

Related Stories

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay on op - Ge the daily news in your inbox