Wednesday, November 18, 2026

कामधेनु लिमिटेड राजस्थान में अपनी पाइप सेगमेंट की बाजार हिस्सेदारी को और मजबूत करेगा

भारत की सबसे बड़ी निर्माता और रिटेल में ब्रांडेड टीएमटी बार की विक्रेता, कामधेनु लिमिटेड ने राजस्थान में पाइप अपनी बाजार हिस्सेदारी को और मज़बूत करने के लिए व्यापार रणनीति की घोषणा की। इस रणनीति के अनुसार, कंपनी एक वर्ष में सेंट्रल राजस्थान में अपने पाइप उत्पादन क्षमता को लगभग 10% और बढ़ाने की योजना बना रही है। कामधेनु ने गुणवत्ता वाले निर्माण सामग्री के निर्माता और आपूर्तिकर्ता के रूप में खुद को प्रमुख बना लिया है जो उपभोक्ताओं के लिए किफायती मूल्य स्तर पर है।    

इसके अलावा, कंपनी राजस्थान में अपने डीलर और वितरक नेटवर्क को भी मजबूत करने की योजना बना रही है। अगले एक वर्ष में और अधिक डीलर और वितरक जोड़ने की योजना है। वर्तमान में कंपनी के पास पहले से ही एक मज़बूत डीलर और वितरकों का नेटवर्क मौजूद है।  

कामधेनु लिमिटेड के निदेशक, श्री सुनील अग्रवाल ने कहा, “राजस्थान कामधेनु लिमिटेड के विकास के लिए महत्वपूर्ण बाजार है जहां इंफ्रास्ट्रक्टर और निर्माण उद्योग के लिए बहुत सारी संभावनाएं हैं। कामधेनु संरचनात्मक इस्पात सेगमेंट में पहले से ही देश में मजबूत मौजूदगी रखता है और इस विस्तार रणनीति के साथ, हम सेंट्रल राजस्थान में एक ठोस बाजार हिस्सेदारी को पकड़ने की उम्मीद कर रहे हैं। यह हमारी संरचनात्मक इस्पात सेगमेंट में अपनी बाजार हिस्सेदारी को बढ़ाने की हमारी संपूर्ण रणनीति के साथ मेल खाता है।”

Recent Articles

Related Stories

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay on op - Ge the daily news in your inbox