Monday, November 9, 2026

एलएंडटी फाइनेंस लिमिटेड का कंसोलिडेटेड मुनाफा 29 फीसदी बढ़ा

भारत की लीडिंग नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियों (एनबीएफसी) में शामिल, एलएंडटी फाइनेंस लिमिटेड (एलटीएफ) ने 30 जून 2024 को समाप्त तिमाही (वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही) में 686 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड मुनाफा हासिल किया, जो सालाना आधार पर 29 फीसदी अधिक है।

कंपनी ने 30 जून, 2024 को समाप्त पहली तिमाही के लिए 14,839 करोड़ रुपये का तिमाही रिटेल डिस्बर्समेंट दर्ज किया है, जो सालाना आधार पर 33 फीसदी अधिक है। कंपनी के रिटेल बुक का आकार जून तिमाही के दौरान 84,444 करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जो सालाना आधार पर 31 फीसदी की ग्रोथ दिखाता है।

इसके अलावा, कंपनी का कस्टमर फेसिंग प्‍लैनेट ऐप, जो ग्राहकों के लिए एक शक्तिशाली डिजिटल चैनल के रूप में उभरा है, अब तक 1 करोड़ से अधिक डाउनलोड हो चुके है, जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों से 12 लाख से अधिक डाउनलोड शामिल हैं।

कंपनी के वित्तीय परिणामों पर एलएंडटी फाइनेंस लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ, सुदीप्‍ता रॉय ने कहा कि “मुझे 30 जून, 2024 को समाप्त पहली तिमाही के लिए मजबूत परिणामों की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। यह हमारी 5-पिलर स्‍ट्रैटेजी की सफलता को दिखाता है। एक मजबूत और एक दूसरे से जुड़े उत्पादों की रेंज के निर्माण के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को जोड़ने, हमारे मालिकाना डिजिटल क्रेडिट इंजन ‘प्रोजेक्ट साइक्लोप्स’ की घोषणा के जरिए क्रेडिट अंडरराइटिंग को तेज करने, इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए एक भविष्य के डिजिटल आर्किटेक्चर का निर्माण करने, बाजार में ब्रांड के प्रति लोगों की जागरूकता को बढ़ाने,  साथ ही तकनीकी रूप से बेहतर प्रतिभाओं के चयन और उनकी स्किल को बेहतर करके क्षमता निर्माण पर फोकस किया गया है, जिसके परिणामस्वरूप कंपनी का प्रदर्शन मजबूत हो रहा है। 

Recent Articles

Related Stories

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay on op - Ge the daily news in your inbox