Saturday, June 20, 2026

हैल्दी हार्ट के लिए जयपुराइट्स ने लगाई दौड़

अपने हार्ट को तंदुरुस्त रखने का उत्साह रुक्मणी  बिरला हॉस्पिटल में देखने को मिला, जहां सैंकड़ों युवाओं और उम्रदराज लोग जमा हुए, मौका था रुक्मणी  बिरला हॉस्पिटल की ओर से आयोजित रन फॉर हार्ट का। इस दौड़ में हर उम्र के लोगों ने भाग लिया।

फ्लैग ऑफ के साथ हुआ आगाज – इस दौड का आगाज फ्लैग ऑफ के साथ हुआ। यूनिट हेड अनुभव सुखवानी, मेड़िकल सुप्रीटेंडेंट डॉ. सुहासिनी जैन और एचआर हेड राजू कुमार ने फ्लैग ऑफ कर रनिंग की शुरुआत की। इस मौके पर ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ अमित गुप्ता ने सभी प्रतिभागियों को ह्रदय को स्वस्थ रखने के टिप्स दिये| डॉ अलोक माथुर ने बताया कि इस दौड़ का मकसद लोगों को उनके हृदय के स्वास्थ्य को बनाए रखने के बारे में संदेश देने के साथ ही उन्हें स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना भी था।

हॉस्पिटल के यूनिट हेड अनुभव सुखवानी ने बताया कि रन में भाग लेने के लिए आयु की प्रतिबद्धता नहीं थी। करीब 5 किमी की यह दौड़ रुक्मणी  बिरला हॉस्पिटल से शुरू हुई और शिप्रापथ स्थित एक स्कूल से यू टर्न लेकर वापस हॉस्पिटल तक समाप्त हुई। वहीं 10 किमी दौड़ स्कूल से आगे महारानी फार्म के पास स्थित चिन्हित जगह से वापस यू टर्न लेकर हॉस्पिटल में समाप्त हुई। इस रन के दौरान मौजूद लोगों को जुंबा डांस कराया गया, साथ ही कई गतिविधियों का आयोजन भी किया गया।

इस अवसर पर हॉस्पिटल की मेड़िकल सुप्रीटेंडेंट डॉ. सुहासिनी जैन ने कहा कि आज स्वस्थ जीवनशैली हमारे हृदय के लिये  बेहद आवश्यक है। इस दौड़ के माध्यम से हम स्वस्थ जीवनशैली के प्रति लोगों को जागरूक करना चाहते हैं एवं भविष्य में भी इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करते रहने के लिये प्रतिबद्ध हैं। इस दौरान हॉस्पिटल की ओर से एंबुलेंस, फिजियोथेरेपी एवं अन्य जरुरी  मेडिकल सपोर्ट की व्यवस्था की गई।

Recent Articles

Related Stories

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay on op - Ge the daily news in your inbox