राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री और झोटवाड़ा विधायक कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने रविवार (30 जून 2024) को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मन की बात रेडियो कार्यक्रम के 111वें एपिसोड के सजीव प्रसारण को झोटवाड़ा की जनता और कार्यकर्ताओं के साथ वार्ड नं 46, प्रताप सर्किल, शरद मैरिज गार्डन हॉल, जयपुर में सुना।
कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि यह कार्यक्रम सदैव ही प्रेरक व सकारात्मकता को बढ़ावा देने वाला होता है। मन की बात, कोटि-कोटि भारतीयों के मन की बात है, उनकी भावनाओं का प्रकटीकरण है। मन की बात देशवासियों की अच्छाइयों का, सकारात्मकता का, एक अनोखा पर्व बन गया है। एक ऐसा पर्व जो हर महीने आता है, जिसका इंतजार हम सभी को होता है। मन की बात जिस विषय से जुड़ा, वो, जन-आंदोलन बन गया।
कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का मन की बात सबके लिए प्रेरणादायी है। इससे रचनात्मक और सकारात्मक मार्गदर्शन प्राप्त होता है। मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री का प्रेरणादायी मार्गदर्शन जनकल्याण के पथ पर चलने के लिए नई ऊर्जा प्रदान करता है।
कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा, 3 अक्टूबर, 2014, विजय दशमी का वो पर्व था, जब प्रधानमंत्री मोदी जी ने विजय दशमी के दिन मन की बात की यात्रा शुरू की थी। विजय दशमी यानी बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व। मन की बात भी देशवासियों की अच्छाइयों का, सकारात्मकता का, एक अनोखा पर्व बन गया है। एक ऐसा पर्व जो हर महीने आता है, जिसका इंतजार हम सभी को होता है। हम इसमें पॉजिटिविटी को सेलिब्रेट करते हैं। हम इसमें जन-भागीदारी को भी सेलिब्रेट करते हैं।
To Know More – Col. Rajyavardhan Rathore Official Website